Modern history: Maratha wars
🚩 आधुनिक भारत का इतिहास (5) 🚩
मराठा युद्ध | The Anglo-Maratha Wars (1775-1818)
हिंदी
English
📜 पृष्ठभूमि
- 1761 के पानीपत के तृतीय युद्ध में हार से मराठा शक्ति को बड़ा झटका लगा, पर पेशवा माधवराव प्रथम ने उसे फिर संगठित किया।
- माधवराव की मृत्यु (1772) के बाद उत्तराधिकार का विवाद शुरू हुआ। नारायणराव की हत्या (1773) हुई और रघुनाथराव (राघोबा) पेशवा बनना चाहता था।
- नारायणराव के पुत्र सवाई माधवराव के पक्ष में नाना फड़नवीस ने शासन चलाया।
- राघोबा ने अंग्रेजों से सहायता माँगी। यहीं से अंग्रेजों को मराठा राजनीति में हस्तक्षेप का अवसर मिला।
1️⃣ प्रथम आंग्ल-मराठा युद्ध (1775-82)
- सूरत की संधि (1775): राघोबा और बंबई की अंग्रेज परिषद के बीच। अंग्रेजों को सालसेट और बसीन मिलना तय हुआ।
- कलकत्ता परिषद ने इसे अस्वीकार किया और कर्नल अप्टन के माध्यम से पुरंदर की संधि (1776) की।
- बंबई परिषद ने फिर राघोबा का साथ दिया। वडगाँव का युद्ध (1779) में अंग्रेज हारे और उन्हें वडगाँव की संधि करनी पड़ी।
- वारेन हेस्टिंग्स ने गोडार्ड और पोफम को भेजा। पोफम ने ग्वालियर (1780) जीता।
- अंत: सालबाई की संधि (1782)। महादजी सिंधिया ने मध्यस्थता की।
- इस संधि से माधवराव द्वितीय पेशवा माने गए और राघोबा को पेंशन मिली। अंग्रेजों को सालसेट मिला और अगले लगभग 20 वर्ष शांति रही।
2️⃣ द्वितीय आंग्ल-मराठा युद्ध (1803-05)
- 1802 में यशवंतराव होल्कर ने पेशवा बाजीराव द्वितीय और सिंधिया की संयुक्त सेना को पूना में हराया।
- बाजीराव द्वितीय भागकर बसीन पहुँचा और बसीन की संधि (31 दिसंबर 1802) द्वारा सहायक संधि स्वीकार कर ली। इसे मराठा स्वतंत्रता का समर्पण माना जाता है।
- सिंधिया और भोंसले ने संधि का विरोध किया। वेलेजली ने उनसे युद्ध किया।
- असाये (सितंबर 1803) में आर्थर वेलेजली ने और अरगाँव (नवंबर 1803) में अंग्रेजों ने जीत हासिल की। लॉर्ड लेक ने दिल्ली (1803) जीत ली और मुगल सम्राट अंग्रेजों के संरक्षण में आ गया।
- संधियाँ: देवगाँव (भोंसले, 1803), सुर्जी अर्जुनगाँव (सिंधिया, 1803), राजपुरघाट (होल्कर, 1805)।
3️⃣ तृतीय आंग्ल-मराठा युद्ध (1817-18)
- गवर्नर जनरल लॉर्ड हेस्टिंग्स ने पिंडारियों के दमन के बहाने मराठा सरदारों पर दबाव बनाया।
- पूना की संधि (1817): पेशवा ने मराठा संघ का नेतृत्व छोड़ा और अंग्रेजों को क्षेत्र दिए।
- ग्वालियर की संधि (1817): सिंधिया ने पिंडारियों के विरुद्ध अंग्रेजों का साथ देने का वचन दिया।
- पेशवा ने पूना रेजीडेंसी पर हमला किया (खड़की, नवंबर 1817)। भोंसले ने सीताबर्डी और होल्कर ने महीदपुर (दिसंबर 1817) में अंग्रेजों से युद्ध किया।
- कोरेगाँव (जनवरी 1818) और अष्टी (फरवरी 1818) की लड़ाइयाँ हुईं।
- होल्कर के साथ मंदसौर की संधि (1818) हुई।
- बाजीराव द्वितीय ने 1818 में आत्मसमर्पण किया। उसे पेंशन देकर बिठूर (कानपुर के पास) भेजा गया। पेशवा का पद समाप्त कर दिया गया और उसके क्षेत्र बंबई प्रेसीडेंसी में मिला लिए गए। सतारा शिवाजी के वंशज को दिया गया।
❓ मराठे क्यों हारे?
- नेताओं में आपसी फूट थी। पेशवा, सिंधिया, होल्कर, भोंसले और गायकवाड़ अलग-अलग हितों से चलते थे।
- अंग्रेजों के पास आधुनिक हथियार और अनुशासित सेना थी।
- अंग्रेजों की कूटनीति श्रेष्ठ रही। वे एक सरदार को दूसरे से अलग करने में सफल रहे।
- मराठा राज्य की आर्थिक स्थिति और प्रशासनिक व्यवस्था कमजोर थी।
- पेशवा बाजीराव द्वितीय की कमजोर और अविश्वसनीय नेतृत्व क्षमता भी कारण थी।
✅ याद रखें:
- युद्ध-क्रम: 1775-82 → 1803-05 → 1817-18। संधियाँ: सालबाई (1782) → बसीन (1802) → पूना (1817)।
- बसीन की संधि = सहायक संधि का स्वीकार। तृतीय युद्ध = पेशवा का अंत।
- अगला टॉपिक: आधुनिक भारत (6), सिंध पर कब्जा।
📜 Background
- The defeat at the Third Battle of Panipat (1761) was a big blow to the Marathas, but Peshwa Madhav Rao I rebuilt their strength.
- After Madhav Rao died (1772), a succession dispute began. Narayan Rao was murdered (1773) and Raghunath Rao (Raghoba) wanted to become Peshwa.
- Nana Phadnavis ran the government in favour of Narayan Rao's son, Sawai Madhav Rao.
- Raghoba sought English help. This gave the English their chance to interfere in Maratha politics.
1️⃣ First Anglo-Maratha War (1775-82)
- Treaty of Surat (1775): between Raghoba and the English council at Bombay. The English were to get Salsette and Bassein.
- The Calcutta council rejected it and made the Treaty of Purandar (1776) through Colonel Upton.
- The Bombay council again backed Raghoba. The English lost the Battle of Wadgaon (1779) and had to sign the Convention of Wadgaon.
- Warren Hastings sent Goddard and Popham. Popham captured Gwalior (1780).
- Ended by the Treaty of Salbai (1782), with Mahadji Scindia as mediator.
- By this treaty Madhav Rao II was recognised as Peshwa and Raghoba got a pension. The English kept Salsette, and there was peace for about 20 years.
2️⃣ Second Anglo-Maratha War (1803-05)
- In 1802, Yashwantrao Holkar defeated the combined armies of Peshwa Baji Rao II and Scindia at Poona.
- Baji Rao II fled to Bassein and accepted a Subsidiary Alliance by the Treaty of Bassein (31 December 1802). It is seen as the surrender of Maratha independence.
- Scindia and Bhonsle opposed the treaty. Wellesley went to war with them.
- The English won at Assaye (September 1803) under Arthur Wellesley and at Argaon (November 1803). Lord Lake captured Delhi (1803), and the Mughal emperor came under English protection.
- Treaties: Deogaon (Bhonsle, 1803), Surji-Arjungaon (Scindia, 1803), Rajpurghat (Holkar, 1805).
3️⃣ Third Anglo-Maratha War (1817-18)
- Governor-General Lord Hastings used the suppression of the Pindaris as a pretext to press the Maratha chiefs.
- Treaty of Poona (1817): the Peshwa gave up leadership of the Maratha confederacy and ceded territory to the English.
- Treaty of Gwalior (1817): Scindia promised to help the English against the Pindaris.
- The Peshwa attacked the Poona Residency (Kirkee, November 1817). Bhonsle fought the English at Sitabuldi and Holkar at Mahidpur (December 1817).
- The battles of Koregaon (January 1818) and Ashti (February 1818) followed.
- The Treaty of Mandsaur (1818) was made with Holkar.
- Baji Rao II surrendered in 1818. He was pensioned and sent to Bithur (near Kanpur). The office of Peshwa was abolished and his territories merged into the Bombay Presidency. Satara was given to a descendant of Shivaji.
❓ Why Did the Marathas Lose?
- There was infighting among the leaders. The Peshwa, Scindia, Holkar, Bhonsle and Gaekwad each followed separate interests.
- The English had modern weapons and a disciplined army.
- English diplomacy was better. They managed to separate one chief from another.
- The Maratha state's finances and administration were weak.
- The weak and unreliable leadership of Peshwa Baji Rao II was also a cause.
✅ Remember:
- War order: 1775-82 → 1803-05 → 1817-18. Treaties: Salbai (1782) → Bassein (1802) → Poona (1817).
- Treaty of Bassein = acceptance of the Subsidiary Alliance. Third war = end of the Peshwa.
- Next topic: Modern India (6), the annexation of Sindh.